गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे, हरियाणा के पूर्व सीएम करनाल से कैंडिडेट
नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो वळ से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहले और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।
भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री
2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा। पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व उट सबार्नंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला।