कानपुर नगर | समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि युपीएससी में टॉप 10 में आई, 6 मॉं भारती की पुत्रियों / बहनों को ह्रदय के अंतिम तल से मंगलकामनाएं प्रेषित करता हूँ। मेरा मंगलकामनाएं देने तथा शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए, नायाब तरीका इस प्रकार हैं, साइकिल पर युपीएससी में टॉप 10 में आई, 6 मॉं भारती की पुत्रियों / बहनों की तस्वीर लगाकर, समाज के समीप, विशेषकर झुग्गी - झोपड़ियों में जा रहा हूँ, विगत 4 दिनों से मेरा यह पॉंच दिवसीय कार्यक्रम हैं। इस माध्यम से मंगलकामनाएं देने व समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का मुख्य कारण हैं, आर्थिक रूप से मैं कमजोर हूँ, यह माध्यम सरल भी हैं। मेरा समाज के उत्थान का लक्ष्य हैं। सभी टॉपर्स, राष्ट्र व समाज की भली भांति समर्पित रूप से सेवा निरंतर करते रहें, यह मॉं भारती से हार्दिक विनम्र प्रार्थना है। समाज में कुछ लोग हैं, जिनके परिवार में पुत्री होने पर वह अप्रसन्न रहते हैं, गर्भपात करवाते हैं, पुत्रियों को हीन भावना से देखते हैं, शिक्षा नहीं प्राप्त करने देते हैं और वह जो सिर झुका कर धीरे से कहते हैं ना, लड़की हुई हैं, उन्हें युपीएससी का परिणाम देखना चाहिए। सरकारों और समाज को बेटियों को शिक्षा दिलाने हेतु संकल्प लेना चाहिए।
युपीएससी में टॉपरों को मंगलकामनाएं देने का समाजसेवी ने नायाब तरीका निकाला
bySaccha Sangharsh
-
0
