संगरूर | आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत ंिसह मीत हेयर के लिये चुनाव प्रचार किया।
श्री केजरीवाल ने कहा कि संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह क्षेत्र है। इसलिये यहां से आप उम्मीदवार मीत हेयर को सबसे ज्यादा मार्जिन से जितायें, ताकि हम केंद्र सरकार से आसानी से पंजाब का काम करवा सकें और पंजाब के सभी बकाया धन जारी करवा सकें। उन्होंने कहा कि अभी श्री मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल के साथ अकेले लड़ना पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार को लगातार परेशान कर रही है। अगर पंजाब से हमारे 13 सांसद होंगे, तो ये सभी संसद में श्री मान के हाथ और आवाज बनेंगे और उनके साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से पंजाब के हकों के लिये लड़ाई लड़ेंगे।
श्री केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले पंजाब में आपने एक ईमानदार सरकार बनायी, जिसकी वजह से अब पंजाब में हर क्षेत्र में ढ़ेर सारे काम हो रहे हैं। पहली बार बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिली। लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल आॅफ एमिनेंस बना रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई सारे महत्वपूर्ण काम होने हैं। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आ रही, भारी बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है, उसमें पंजाब का सबसे बड़ा योगदान होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन श्री केजरीवाल उसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को श्री केजरीवाल के काम से डर लगता है। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली मुफ्त की, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल आॅफ एमिनेंस बनाये। घर-घर राशन और सुविधायें दे रहे हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में भी हमने इसे लागू किया। ये सब काम भाजपा से नहीं हो रहा है, इसीलिये उन्होंने साजÞशि के तहत श्री केजरीवाल को जेल में डाल दिया।
श्री मान ने कहा कि हम इस चुनाव में अपने दो साल के काम के आधार पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। वहीं 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ंिहदू, मुस्लिम, गाय, भैंस और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास गिनाने के लायक कोई काम ही नहीं है। यह देश के लिये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।