सहारनपुर | इंडिया समूह से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने बुधवार को यहां गन्ना पट्टी के जाट बहुल गांव भैंसवाल, कैडी गांव, जलालाबाद के बाद कई अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और कहा जो लोग मुझसे नाराज है उन्हें मना लूंगा।
श्री चौधरी से मिलने कई इलाके के लोग पहुंचे और जहां उन्होंने लोगों की शंका का समाधान भी किया। जिन्होंने उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन में जाने पर आपत्ति जतायी थी।
श्री चौधरी ने थानाभवन के विधायक अशरफ अली खान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष आज जनता से वोट मांगने की स्थिति में भी नहीं है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा बार-बार जाटों की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा कि जाटों की बात क्यों करते हो वह भी समाज का हिस्सा है। यह ठीक है कि वह समाज में वर्चस्व के साथ रहता है और उनकी हमारी नाराजगी एवं रूठने-मनाने की बातें चलती रहती हैं। यदि कुछ लोग नाराज हैं तो मैं उन्हें मना लूंगा।
उन्होंने कहा कि हम अब सत्ता में हैं और हम किसानों के लिए और जो कुछ भी बेहतर हो सकता है उसे कराने का भरपूर प्रयास करेंगे। श्री चौधरी राजग गठबंधन में जाने के बाद आज पहली बार कैराना संसदीय क्षेत्र में दौरे पर आए। आत्मविश्वास से भरपूर और अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ सहज भाव से उन्होंने अपने लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
श्री चौधरी ने स्पष्ट कहा कि हमें गठबंधन में बिजनौर और बागपत लोकसभा सीटें मिली हैं। अन्य सभी स्थानों पर हमारी पार्टी भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कैराना सीट से घोषित भाजपा उम्मीदवार प्रदीप चौधरी का समर्थन करते हुए अपने कार्यकर्त्ताओं से उन्हें जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजनौर सीट से हमने सुयोग्य, युवा चंदन चौहान को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें भरोसा है कि रालोद के दोनों उम्मीदवारों समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने शामली क्षेत्र के जाटों के बड़े गांव भैंसवाल जाकर वहां के 32 खाप के थम्बेदार (चौधरी) बाबा सूरजमल के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि पिछले दिनों बाबा सूरजमल का निधन हो गया था। इसके बाद जयंत चौधरी कैडी गांव पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व विधायक राव राफे खां की पत्नी और 2007 में विधायक रहे राव अब्दुल की वारिश खां की माता राव मुशर्रत बेगम का जनवरी माह में इंतकाल होने पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राव वारिश हमारे पुराने कार्यकर्त्ता रहे हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अभी मुझे कहीं भी विपक्ष के पक्ष में कोई माहौल दिखाई नहीं देता है और न ही विपक्ष के पास कोई मुद्दा है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे जाटों को टारगेट न करें। उन्होंने जाट उनका समाज है तथा समाज में जबरदस्त योगदान है और यदि कहीं जाटों में कोई नाराजगी है तो उनके साथ मिल बैठकर नाराजगी दूर कर लेंगे।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी से अलग होने के बावजूद रालोद के सभी नौ विधायक जिनमें दो मुस्लिम सुमदाय से भी हैं श्री चौधरी के साथ बने हुए हैं। उनके पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार को योगी आदित्यनाथ सरकार में काबिना दर्जे का मंत्री बनाया गया है और एक विधायक चंदन चौहान बिजनौर से लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। जयंत चौधरी ने कई घंटे कैरान संसदीय क्षेत्र में बिताए। जाहिर है उनके दौरे से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप चौधरी को निश्चित ही बल मिलेगा।
जयंत चौधरी ने गन्ना पट्टी के जाट बहुल गांवों को दौरा किया सहारनपुर, 13 मार्च (वार्ता) इंडिया समूह से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने बुधवार को यहां गन्ना पट्टी के जाट बहुल गांव भैंसवाल, कैडी गांव, जलालाबाद के बाद कई अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और कहा जो लोग मुझसे नाराज है उन्हें मना लूंगा।