कौशांबी | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के विरुद्ध विरोधियों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आज हुए फ्लोर टेस्ट में धराशायी हो गया।
सदन में अविश्वास प्रस्ताव गिरने से सुश्री सोनकर की कुर्सी बरकरार रह गई। जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध 22 जुलाई को जिला पंचायत के 26 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने अविश्वास पत्र लेकर जिलाधिकारी से मत विभाजन कराए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा 19 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान कराए जाने की तिथि निर्धारित की गयी थी, जिस के क्रम में आज मतदान कराया गया। इस दौरान 26 सदस्यों में से केवल अकेले जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मतदान में हिस्सा लिया अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जिला पंचायत सभी सदस्य मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे ,जिसका चलते अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और कल्पना सोनकर की कुर्सी सलामत रह गई।