बलिया | उत्तर प्रदेश के बलिया जÞलिा अस्पताल में अप्रत्याशित रूप से मरीजों की मौत का सिलसिला लागातार जारी है । पिछले 24 घंटों में जिला अस्पताल में 14 और मरीजों की मौत की सूचना है वहीं लखनऊ से आई जांच टीम विभिन्न ंिबदुओं पर जांच कर रही है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया है कि बलिया में गर्मी ज्यादा है जिसकी वजह से इनडोर मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है । जÞलिा अस्पताल में गत 18 जून (रविवार) को 178 मरीज भर्ती हुए थे । जिनमें 14 मरीजों की मौत पिछले चौबीस घंटों में हो चुकी है । उन्होंने स्पष्ट किया है कि मरने वाले लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे ।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की देखभाल की जा रही है । यहां पर्याप्त मात्रा में दवाईयों व कूलर , पंखों की व्यवस्था की गई है । लखनऊ से मृत्यु के कारणों की जांच करने आई जांच टीम लागातार मामले की जांच कर रही है । टीम जिन क्षेत्रों से ज्यादा मरीज आएं हैं वहां जांच करने गयी है । उन्होंने बताया कि टीम ने जल व मरीजों के रक्त, यूरीन आदि के नमूने लिए हैं व उन्हें जांच के लिए भेजा गया है । रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी ।