प्रयागराज | उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उतरते समय पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज में होलागढ़ के चौबारा दुबान गांव निवासी राम नाथ द्विवेदी (52)बरेली एक्सप्रेस से अपने घर आ रहे थे। फाफामऊ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं है। इसका अगला स्टॉपेज प्रयागराज स्टेशन था। फाफामऊ में बरेली एक्सप्रेस के धीमी होने पर उतर रहे थे कि तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और नीचे गिर गए जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतक दरोगा राम नाथ द्विवेदी (52) लखीमपुर खीरी जिले में तैनात थे। इसी महीने उनका प्रमोशन हुआ था। वह पुलिस से उपनिरीक्षक बने थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
