मेरठ | उत्तर प्रदेश में मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में पिछले सोमवार को एक दंपत्ति की हत्या के रहस्य से पर्दा उठाते हुये उनके ही पुत्र को गिरफ्तार किया है जिसने इंसानियत की तमाम हदें पार करते हुए अपने ही मां बाप की बड़ी बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने हत्यारे बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने पूछताछ में सख्ती बरते जाने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के सेक्टर छह निवासी प्रमोद कारवाल और उनकी पत्नी ममता की रविवार और सोमवार को हत्या कर दी गयी थी। प्रमोद गाजियाबाद की एक सरिया फैक्ट्री में काम करते थे जबकि उनकी पत्नी ममता एक स्कूल में शिक्षिका थीं। बताया गया है कि रविवार रात के खाने में ंिटडे की सब्जी सही न बनाने पर प्रमोद ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। उसी समय बेटे आर्यन ने पिता की हत्या का साजिश रची और उसे अंजाम देने के लिये अपने दोस्त आदित्य को भी शामिल कर लिया।
सोमवार सुबह जब ममता अपने स्कूल नहीं पहुंचीं तो वहां से फोन आने के बाद बेटे आर्यन ने पड़ोसियों से उसके घर जाकर मामले को जानने की बात कही। जहां पड़ोसियों को घर के एक कमरे में दंपत्ति के रक्तरंजित शव मिले। पुलिस की सूचना पर बेटा आर्यन और बेटी गुरुग्राम से मेरठ पहुंचे जो काफी समय से वहीं रहकर जॉब कर रहे थे। शुरु में आर्यन ड्रामा करता रहा और पूरी तरह से अंजान बना रहा। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसे देखने के बाद पुलिस का शक यकीन में अदल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की सख्ती के बाद उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर अपने मां बाप को मार डाला है। इसके लिये उसने रविवार रात खाने के बाद मैंगो शेक में नशीला पर्दाथ मिलाकर दादा दादी और मां को पिला दिया। बाद में आर्यन ने पिता पर चाकू से बार किये तो उन्हें बचाने के लिए बीच में आईं मां को भी उसने नहीं बख्शा और तब तक वार करता रहा जब तक दोनों का दम नहीं निकल गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित ंिसह सजवाल ने इस मामले का बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ में आर्यन का कहना था कि उसके पिता प्रमोद उसकी मां से अक्सर मारपीट किया करते थे जो उसे बर्दाश्त नहीं होता था। इससे वह मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगा था।
श्री ंिसह ने बताया कि आर्यन और उसके साथी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके पास से खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद हो गया है।
