बरेली | उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र में मंगलवार को रामगंगा नदी में स्रान करने के दौरान तीन किशोर डूब गए। पुलिस के गोताखोरों कड़ी मशक्कत के बाद तीनो को बाहर निकाला मगर तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह से रामगंगा नदी किनारे मेला आयोजन शुरू हुए थे। तमाम लोगों ने सुबह से ही स्रान शुरू कर दिया था। थाना भमोरा स्थित मुड़किया घाट पर ज्येष्ठ दशहरा मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी। इसमें आसपास गांवों से लोग स्रान को आए थे। इस मौके पर गांव गौसगंज निवासी अनुज (15 ), अनुज के चचेरे भाई अरंिवद (16), सुमित (13), कीरतपुर गांव निवासी छोटू (11) भी स्रान कर रहे थे।
थाना प्रभारी रोहित ंिसह ने बताया कि इस बीच अनुज ,अरंिवद और छोटू स्रान करते हुए नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। बचाव दल ने किसी तरह गौसगंज निवासी सुमित को बचा लिया जबकि अन्य तीन की मृत्यु हो गयी।उनके शव निकाल लिये गये हैं। आगे विधिक कार्रवाई हो रही है।
