इटावा : अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अन्याय करा रही है। अधिकारी अन्याय कर रहे हैं। भाजपा सरकारी अधिकारियों के माध्यम से बेईमानी कर चुनाव परिणाम बदल देती है। जनता भाजपा के अन्याय के खिलाफ खड़ी होगी और मतदान करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।
अखिलेश यादव ने बुधवार को मैनपुरी में कहा कि देश और प्रदेश के लोग लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं। समाजवादी लोग बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने वाले है। डॉ0 राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। यादव ने कहा कि जनता भाजपा की कार्यप्रणाली से नाराज है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर हैं। गरीबों के साथ अत्याचार हो रहा है। भाजपा ने जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। यादव ने कहा कि भाजपा कानून और संविधान को नहीं मानती है। लोगों की आवाज दबायी जा रही है। चुनाव से पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बेटियों का अपमान कर रही है। माताएं, बहने, बेटियां सब देख रही हैं। लोकसभा चुनाव में ये सभी इस अपमान का करारा जवाब देंगी।
अखिलेश यादव ने औरैया में पार्टी के युवा नेता श्री राहुल सविता के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया और शोक संवेदना प्रकट की।
