हरिद्वार | उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा दशहरा के पर्व पर हर की पौड़ी में मंगलवार सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और स्रान किया।
आज ही के दिन गंगा स्रान पर्व पर पहली बार माँ गंगा धरती पर हरिद्वार में अवतरित हुई थी।
ऐसी कहावत है कि माँ गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था, इसीलिए आज के दिन हर की पौड़ी पर ब्रह्मकुंड़ में गंगा स्रान करने का विशेष महत्व है, मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्रान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। इसदिन गंगा स्रान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 37 सेक्टर में बांट कर अधिकारियों की तैनाती की गयी है ।
गंगा दशहरा के मौके पर स्रान करने वाले श्रद्धालुओं की कल देर रात के बाद से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने हर की पौड़ी पर ब्रह्मकुंड और अन्य घाटों में माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगायी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय ंिसह ने बताया हरिद्वार में गंगा दशहरा बहुत ही बड़ा स्रान होता है और इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण आते है श्रद्धालुयों को स्रान करने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, जिसमे एसपी रैंक के अधिकारी तैनात होते हैं। साथ ही 16 जोन बनाए हैं और 37 सेक्टर बनाये गए है जिसमें हमारे निरीक्षक तैनात हैं और एसओ रेंक के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।