पीलीभीत | राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल से गुजरता काफिला किस तरह से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है यह साफ नजर आ रहा है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का काफिला जंगल के अंदर तेज रफ्तार से गुजरता दिखाई दे रहा है। उनके साथ वीडियो में पुलिस की गाड़यिों पर लगी लाइटें जलती दिख रही हैं एवं हूटर भी बज रहा है। संभवत: यह वीडियो किसी टूरिस्ट ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर मंत्री के काफिले पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
वायरल वीडियो में काफिले में सबसे आगे पुलिस की गाड़ी के बाद मंत्री की सरकारी गाड़ी और अन्य निजी गाड़यिां हैं। टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का काफिला जंगल के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की आलोचना कर मंत्री पर सरकार के नियमों के उल्लंघन का सीधा सीधा आरोप लगा रहे हैं।