मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान शातिर गोकश को गोली लगी है। गोली लगने से घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोकश से गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
जनपद मेरठ में अपराध व अपराधियों के विरूद्व एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा नरहेडा गांव के जंगल में सदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नरहेडा जाहिदपुर रोड कब्रिस्तान में गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए अज्ञात बदमाश योजना बना रहे है।
सूचना पर थाना लोहियानगर पुलिस टीम गांव नरहेडा के कबिस्तान के पास घेराबन्दी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास करने लगी। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और एक मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉबिंग की जा रही हैं।