नयी दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि आखिरकार जेल प्रशासन ने मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल को बढ़ती हुई सुगर के लिए इन्सुलिन दी।
आप नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने श्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल इन्सुलिन देने के बाद एक्स पर कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर ख़ुशख़बरी। खबर आ रही है अंतत: जेल प्रशासन ने मुख्यमंत्री को बढ़ती हुई सुगर के लिए इन्सुलिन दी। उन्होंने कहा कि आज देश की राजधानी के मुख्यमंत्री को एक इन्सुलिन के लिये भी अदालत जाना पड़ रहा है। भाजपा और केंद्र सरकार के अधीन अधिकारी कहते हैं कि सभी कÞैदी एक समान हैं। क्या इन्सुलिन के लिये सभी तिहाड़ के कÞैदी अदालत जाते हैं ? क्या सभी कÞैदियों को बीमारी की दवाई के लिए अदालत जाना पड़ता है ? क्या सभी कÞैदियों को इन्सुलिन के लिये एक हफ्Þता टेलीविजन और अख़बार में बहस करनी पड़ती है ?’’ आप नेता आतिशी ने कहा ‘‘बजरंग बली की जय। हनुमान जयंती पर मिली ख़ुशख़बरी - तिहाड़ प्रशासन ने आख़रिकर अरंिवद केजरीवाल जी को इन्सुलिन दी। यह हनुमान जी के आशीर्वाद और दिल्ली वालों के संघर्ष का नतीजा है। इस संघर्ष के दौर में भी बजरंग बली का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है।