इटावा | पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने दावा किया है कि समाजवादी कुनबे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है । चाचा ( शिवपाल) और भतीजे (अखिलेश) एक दूसरे को पटखनी देने में लगे हुए है।
भरथना में समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े हुए प्रधानों और समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा ‘‘ जब चाचा भतीजे में ही एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ होगी तो भाजपा से सपा कैसे मुकाबला करेगी।
वास्तव में चाचा भतीजे दोनो की नियत खराब है। दोनो एक दूसरे के साथ चालाकी का खेल खेल रहे है। घर में ही राजनीति हो रही है, सैफई परिवार में ही राजनीति हो रही है।
एक दूसरे को पटखनी देने में लगे हुए हैं,भाजपा से मुकाबले की तो बात ही बहुत दूर है।’’ उन्होंने कहा ‘‘ यह चुनाव प्रधान, बीडीसी का नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है।इस लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। यह चुनाव ंिहदुस्तान का प्रधानमंत्री बनाता है। इस समय आप सोचिए कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार कौन-कौन है।’’ भाजपा सांसद ने कहा ‘‘ आंख बंद करके वोट डालने वालों को समझने की जरूरत है। कांग्रेस की पिछली बार 54 सीटें मिली थी इस बार केवल 30 सीटें आ रही है। प्रधानमंत्री बनने के लिए 270 सीटों की जरूरत है, इसलिए राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते,बहुजन समाज पार्टी की मायावती की इस बार शून्य सीटें आ रही है इसलिए वह भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की दो सीट आ रही है इसलिए वह भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अध्ययन करके अबकी बार 400 पार का नारा दिया है इससे साफ है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ही बनेंगे ।’’ श्री कठेरिया ने दावा किया कि इटावा लोकसभा सीट से भाजपा की दुबारा विजय होने जा रही है। 2004 के चुनाव में इटावा लोकसभा में जसवंतनगर सीट शामिल थी और सभी पोंिलग डंप की गई थी तब जाकर के रघुराज ंिसह शाक्य को सपा से तीन लाख 72000 वोट प्राप्त हुए थे। 2009 में जसवंतनगर विधानसभा मैनपुरी में शामिल कर दी गई और इटावा में सिकंदरा की विधानसभा शामिल की गई है।
उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद, एक एमएलसी, एक पूर्व मंत्री उनसे मिलने के लिए आए । एक पूर्व विधायक ने उन्हें भाजपा में शामिल कर लीजिए हमने कह दिया कि वो बाद में बताएंगे और नामांकन के बाद शामिल कर लिया जायेगा।