शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के सगे भाइयों पर अपनी ही बड़े भाई के साथ मारपीट तथा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना निगोही के रहने वाले राघवेंद्र उर्फ मुन्ना तथा राजेंद्र ंिसह उर्फ रवि समेत अन्य लोगों ने अपने बड़े भाई रामेंद्र ंिसह के खेत पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब रामेंद्र यह शिकायत थाने करने जा रहे थे तभी पीछे से आकर उक्त लोगों ने गन्ने के खेत में ले जाकर मारपीट की है।
उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस दौरान जब रामेंद्र की पत्नी अपने पति को बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई इसके अलावा रामेंद्र का लाइसेंसी रिवाल्वर भी आरोपियों ने छीन लिया। पीड़ति तथा आरोपी तिलहर क्षेत्र के भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के सगे भाई हैं।
Tags
उत्तर प्रदेश