नई दिल्ली। यहां चल रहे 56वें राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरूष वर्ग में महाराष्ट्र पुलिस, दादर और नागर हवेली, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और महिला वर्ग में आईटीबीपी, दिल्ली, और विदर्भ ने जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग में खेले गए एक अहम मुकाबले में उत्तराखंड का सामना महाराष्ट्र पुलिस से हुआ जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के नितेश और अक्षय ने 4-4 पॉइन्ट लेते हुए टीम को 30 अंक तक पहुंचा दिया। जवाब में उत्तराखंड की टीम महज़ 26 अंक ही अर्जित कर सकी। इस तरह महाराष्ट्र पुलिस ने ये मुकाबला एक इनिंग और 4 अंक से अपने नाम किया।
वहीं, दादर और नागर हवेली ने सिक्किम को (32-16) एक इनिंग और 18 अंक से हराया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में आईटीबीपी का सामना सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ हुआ। अटैकर सुनितिराजन के 6 अंक और शंकर पा के 2 अंको के साथ एसएसबी ने कुल 22 अंक अर्जित किये। जवाब में आईटीबीपी महज 20 अंक ही हासिल कर सकी और 2 अंको के अंतर से मैच में हार का सामना करना पड़ा।