नयी दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की हिरासत से पहला लिखित आदेश भेजा है जिसमें उन्होंने जल मंत्री आतिशी को राष्ट्रीय राजधानी में सीवर और पानी की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
श्री केजरीवाल द्वारा ईडी हिरासत से भेजे गये आदेश की प्रति सुश्री आतिशी ने आज यहाँ साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा,‘‘ ‘‘मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकÞों में पानी और सीवर की काफÞी समस्याएँ हो रही हैं। इसे लेकर मैं ंिचतित हूँ। चूँकि मैं जेल में हूँ, इस वजह से लोगों जÞरा भी तकलीफÞ नहीं होनी चाहिए। गर्मियां भी आ रही है। जहां भी पानी की कमी है, वहाँ उचित संख्या में टैंकरों का इंतजÞाम कीजिए। मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। जनता की समस्या का तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। जÞरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना का भी सहयोग लें। वह आपकी जÞरूर मदद करेंगे।’’ सुश्री आतिशी ने कहा,‘‘कल जब मुख्यमंत्री की ओर से ये निर्देश मेरे पास आए तो मेरी आँखों में आँसू आ गए। मैंने सोचा कि कौन ऐसा व्यक्ति है जो इतनी विकट परिस्थिति में, जब उन्हें गिरफ्Þतार कर लिया गया है और उन्हें पता नहीं है कि वो जेल से कब बाहर आयेंगे, जनता के बारे में सोचता है। कौन ऐसा व्यक्ति है को अपने बारे में न सोचकर दिल्ली वालों के बारे में सोचता है। कौन ऐसा व्यक्ति है जो अपनी इतनी बड़ी तकलीफÞ के बारे में न सोचकर दिल्लीवालों के छोटे-छोटे पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं के बारे में सोचता है।’’ जल मंत्री ने कहा ,‘‘ मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल के लिए दिल्ली के लोग सिफर्Þ वोटर नहीं है, वह दिल्ली वालों के लिए सिफर्Þ मुख्यमंत्री नहीं है। अरंिवद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने दिल्ली की सरकार को एक बेटे की तरह, एक भाई की तरह एक परिवार की तरह चलाया है। यही कारण है कि आज इतनी मुश्किल परिस्थति में होते हुए भी हर दिल्लीवाले के लिए सोच रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘, मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूँ कि, आप अरंिवद केजरीवाल को गिरफ्Þतार कर सकते है, उन्हें जेल में डाल सकते है लेकिन जो अरंिवद केजरीवाल का दिल्लीवालों के प्रति प्यार है, जÞम्मिेदारी का भाव है, उसे कÞैद नहीं कर सकते। दिल्ली वालों के प्रति उनके समर्पण को कÞैद नहीं कर सकते।’