जौनपुर | उत्तर प्रदेश के आयुष खाद्य एवं आवश्यक प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है और यहां पर महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित है।
श्री मिश्र ने यहां विकसित भारत संकल्प पत्र की बैठक की जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज ंिसह ने की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है, एक घंटे की भी छुट्टी नही ली, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा।
भाजपा 2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है।