मेरठ। समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने कुल 7 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। बड़ी बात ये है कि इन 7 सीटों में से एक भदोही की सीट सपा ने तृणमूल कांग्रेस को दे दी है। समाजवादी पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
इन सीटों से घोषित किए उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने अलीगढ़ से जसवीर बाल्मिक और लालगंज से दरोगा सरोज को मैदान में उतारा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सपा ने इस बार भदोही की सीट तृणमूल कांग्रेस को दे दी है।