जयपुर – रियान पराग की 45 गेंदों में नाबाद 84 रनों की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौंवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल को 12 रन से हरा दिया है।
186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 30 रन जोड़े। तीसरे ओवर में बर्गर ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर दिल्ली को पहला झटका दिया। बर्गर ने 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाये। इसके बाद रिकी भुई बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। कप्तान ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली। अभिषेक पोरेल नौ रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अक्षर पटेल 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 173 रन ही बना सकी और मुकाबला 12 रनों से हार गई।
इससे पहले रियान पराग की 45 गेंदों में नाबाद 84 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य दिया है।