फर्रुखाबाद | उत्तर प्रदेश में भाजपा कानपुर- बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन मंत्री शिव महेश दुबे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने हर गांव और शहर के वंचित पात्रों के लाभार्थ, विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन शुरू किया है।
श्री दुबे आज फर्रुखाबाद जिले में ,भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कमालगंज ब्लाक के ग्राम अहिमलापुर एवं चौसेपुर में ,विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में , मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन मे ,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात शिशु के अन्नप्राशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।
यहां कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुये उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ’’ान परहर शहर व गांव में चलाई जा रही, विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का है। उन्होंने बताया कि जब गांव गरीब किसान और नौजवान का विकास होगा, तभी भारत विकसित होगा। केंद्र सरकार ने हर गांव और शहरों में सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र वंचित न हो सके, इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया ।
इन ही योजना के तहत सरकार जनता के द्वार पर पहुंच रही है ।जवकि पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की नीति से जनता त्रस्त हो चुकी थी। हमारी सरकार ने किसानों को सम्मान निधि का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचाया एव महिलाओं को सरकार की योजना का सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के झूठे वायदे के आगे मोदी की गारंटी भारी पड़ रही है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है, ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले लोगों को ,इन योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है ।
इस अवसर पर,भोजपुर विधायक नागेंद्र ंिसह राठौर ने कहा कि लंबे समय तक जिस पार्टी ने इस देश का नेतृत्व किया उसने गरीबों की सुध नहीं ली। पिछली सपा और बसपा की सरकारों में कानून व्यवस्था बदहाल थी। केंद्र व प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर कार्य किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हुई आज किसी भी गरीब को सताने वाला गुंडा और माफिया खुलेआम सड़कों पर घू में दिखाई नहीं देगा। बहन- बेटियों की आबरू को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था 24 घंटे मोर्चे पर रहती है।
कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी संबोधित किया । संचालन जहानगंज मंडल अध्यक्ष अरंिवद कटियार ने किया इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर, नायब तहसीलदार हर्षित ंिसह , खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय, जिला पूर्ति निरीक्षक शरद दुबे , विधानसभा विस्तारक पंकज गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।