बहराइच। उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं बहराइच जिले के प्रभारी डा. संजय निषाद ने बुधवार को यहां जरवलरोड थाने का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने अभिलेखों का निरीक्षण करके मौके पर उपस्थित फरियादियों और नागरिकों से पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी हासिल करके परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया। सिद्धार्थनगर जाते समय थाना जरवलरोड में को प्रभारी मंत्री डॉक्टर संजय निषाद पहुंचे और मौके पर उपस्थित लोगों तथा फरियादियों से बातचीत करके पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री ने कहा कि सबको स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में मुझसे मिलकर भी अपनी बात रख सकते हैं। मंत्री ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से भी ज़िले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिये। थाने की चाक चौबंद व्यवस्था देखकर थाना प्रभारी निरीक्षक दद्दन ंिसह की सराहना की तथा संतुष्ट दिखाई पड़े।
प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने गरीब असहाय गरीब असहाय को न्याय दिलाने की बात कही। इसके बाद वह सिद्धार्थ नगर जिले के लिए रवाना हो गए।