बलरामपुर : संविधान बचाओ मुहिम को लेकर बलरामपुर बहुचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे का बलरामपुर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में संविधान खतरे में है।इसलिए कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाने को लेकर एक मुहिम चलाई है,जिसको लेकर प्रत्येक जिले और विधानसभा में जाकर संविधान बचाने में लगे हैं।प्रदेशअध्यक्ष के साथ ,
पूर्व मंत्री नकुल दुबे,पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी,जिला अध्यक्ष अनुज सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,मंगल देव सिंह,घनश्याम मिश्रा,विनय मिश्रा, आरिफा उत्साही सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।