लखनऊ | उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के छह जिलों में अवैध रूप से रह रहे 55 पुरुष, 14 महिलाओं और पांच बच्चों समेत 74 रोंिहग्या को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उप्र सरकार और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशानुसार एटीएस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोंिहग्याओं के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘एटीएस को यह सूचना मिली थी कि रोंिहग्या अवैध रूप से सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बस रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि सूचना को जिला पुलिस और फील्ड इकाइयों एटीएस द्वारा सत्यापित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘सत्यापन के बाद जिला पुलिस की सहायता से एक अभियान चलाया गया, जिसमें राज्य में अवैध रूप से रह रहे 74 रोंिहग्याओं को गिरफ्तार किया गया है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि मथुरा से अधिकतर 31 रोहिग्याओं में 29 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह अलीगढ़ से सात पुरुष और 10 महिलाओं सहित 17 रोहिग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा हापुड से 12 पुरुष, एक महिला, दो लड़कों और एक लड़की समेत 16 रोहिग्याओं को गिरफ्तार किया गया है।
सहारनपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि मेरठ से दो पुरुषों, एक लड़के और एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गाजियाबाद से एक महिला समेत चार रोंिहग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रोंिहग्याओं के खिलाफ छह जिलों के संबंधित थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
