इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज ंिसह,सचिव आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक भीम ंिसह, प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
हरिशंकरी पौधरोपण में एक ही थाले में एक साथ पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे को लगाया जाता है। इसके रोपण व संरक्षण को अत्यंत पुण्यदायी व परोपकारी कार्य माना जाता है। हरिशंकरी के तीनों पौधों पीपल, बरगद और पाकड़ को एक ही स्थान पर इस तरह लगाया जाता है कि तीनों संयुक्त छत्र के रूप में विकसित हों।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरिशंकरी भगवान शंकर, विष्णु व ब्रह्मा का प्रतीक माना जाता है।