बहराइच | उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती ज़िले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र भिनगा के सेमरी चकपिहानी निवासी कोटेदार माता प्रसाद गुप्ता उर्फ करिया (30) पर मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर किया था जिसमें कोटेदार गंभीर रूप में से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया था जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुये डाक्टरों ने जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद बहराइच से भी उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। परिजन बुधवार को उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध वांछित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है जबकि एक आरोपी फरार है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष भी था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
)