लखनऊ । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कॉलेज) में विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ नवीन के. ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास व इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस हर वर्ष एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2023 में देश की थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि
हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना होगा। और साथ ही हमें उसके पुर्नउपयोग करना होगा। कार्यक्रम में डॉ विनम्र शर्मा, डॉ गोपीकृष्णन, डॉ रश्मिपुष्पन, डॉ प्रज्ञा सिंह, डॉ प्रिया, डॉ एकता, साध्वी नन्दन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।