बघेल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नौ वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है आज दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण,नवाचार,दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है।
आज भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है।