सोनभद्र | उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पशु तस्करों ने सिपाही को रौंदने का प्रयास किया। इस वारदात में घायल सिपाही समेत दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के राबर्ट्सगंज खलीयारी मार्ग के वैनी चौराहे पर मंगलवार तड़के लगभग रोज की तरह पशु तस्करों की गाड़यिां तेजÞ रफ्Þतार से आ रही थी। दो गाड़ी बिहार की तरफÞ चली गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद रायपुर थाना के कांस्टेबल संदीप ंिसह (38) वैनी चौराहे के पिकेट को बंद कर रहा था कि पशुओं से लदी पिकप ने पिकेट बैरियर में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सिपाही संदीप ंिसह व मजदूर बलवीर ंिसह गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूर बलवीर ंिसह राजस्थान के जंबा क्षेत्र के निवासी हैं और नमामि गंगे परियोजना में मजदूरी का कार्य करते हैं।
घटना के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने पुलिस कर्मी संदीप ंिसह को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया व मजदूर बलवीर ंिसह को जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
