बागपत | उत्तर प्रदेश बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ंिसह ने छपरौली विकास खंड के सिलाना ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर पायी गयी अनियमितताओं को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण अभियान के तहत सिलाना गांव में जिला कृषि अधिकारी के पास 43 किसानों की ईकेवाईसी की सूची ही नहीं है। इस लापरवाही पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी।
उन्होंने निर्विवाद विरासत अभियान के अंतर्गत सिलाना में विरासत के आधार पर खतौनी में मृतक के परिजन का नाम दर्ज न करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लेखपाल और पंचायत सचिव को चार्ज शीट देने के भी निर्देश दिए।
Tags
उत्तर प्रदेश
