मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस ने गोवंश की तस्करी के आरोपी को रविवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के भभुआ निवासी रमेश चौहान पर गोवंश के तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं, वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मुखबिर की सटीक जानकारी मिलने पर आज सुबह लगभग साढ़े चार बजे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई और चौहान बाईक से आता देख पुलिस ने उसे रोका तो वह फायंिरग कर भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई जबाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी की जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अदद देशी पिस्तौल तथा चार ंिजदा कारतूस के साथ 8400रुपये बाईक बरामद किया गया। रमेश चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।
