पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात क्षेत्र के बरेली मोड़ से कमलेश यादव (36) और जितेंद्र यादव (34) को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार किलो 500 ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम ,दो मोबाइल और 2290 रूपये बरामद किये।
उन्होने बताया कि बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.5 करोड रूपये है। पकड़े गए दोनो अभियुक्त थाना- लावा लौगं जनपद चतरा, झारखण्ड के रहने वाले है। दोनो तस्करो थाना कोतवाली मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
