फर्रुखाबाद | उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट पर गुरूवारको गंगा स्रान के दौरान दो सगी बहने डूब गई, जिसमें एक किशोरी का शव बरामद हो गया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी जोधनंिसह राजपूत की दो पुत्रियां देविका (14) और वंदना (12) अपनी बड़ी बहन निशा राजपूत के ससुर राजीव कुमार के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांचाल घाट पर गंगा स्रान करने पहुंची। दोनो घाट के पैटून पुल से गंगा के दूसरे किनारे पर पहुंची और स्रान करने लगी कि गहरे जल में पैर फिसलने से दोनों डूव गई।
इस दौरान गंगा किनारे बैठे बड़ी बहन के ससुर राजीव कुमार ने चीख पुकार के साथ परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा के गहरे जल से देविका का शव बरामद कर लिया जबकि वंदना की तलाश की जा रही है।
