बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच में नेपाल की सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में शुक्रवार को एक नेपाली नंबर की बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बाइक पूरी तरह से जल कर राख हो गई।
बहराइच के रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक चौराहा के सामने नेपाली नंबर की एक बाइक खड़ी थी। दोपहर एक बजे के आसपास बाइक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर लोगों ने बाइक को सड़क पर फेंक दिया। दस मिनट में पूरी बाइक जलकर राख हो गई सड़क पर आग लगने से भारत-नेपाल का आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।
मौके पर मौजूद शांति कमेटी के अध्यक्ष कमल मदेशिया और अन्य लोगों ने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नेपाली नंबर की बाइक जल गई है। शायद गर्मी के चलते शार्ट सर्किट से आग लगी है। मामले की जांच की जा रही।