जालौन | उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक निजी बस के पलटने से परिचालक की मृत्यु हो गयी जबकि 35 अन्य घायल हो गये। बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर आटा थाना और कालपी थाना के बीच मे साईं मंदिर के पास यहा हादसा उस समय हुआ जब अहमदाबाद से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर शताब्दी बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के पूना निवासी बस कंडक्टर पप्पन की मौत हो गयी जबकि उसमें सवार अन्य 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे से हाइवे पर लग गया। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया। बस चालक शब्बीर ने बताया कि आटा इलाके से निकले कि स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने के दौरान बस का पत्ता टूट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गयी।
