एटा | उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को ट्रैक्टर ट्राली और आल्टो कार की आमने सामने की टक्कर में गंगा दशहरा पर कासगंज Ÿके सोरों से गंगा स्रान कर लौट रहे कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी व दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सरला देवी,ंिपकी और गिरीश शामिल, गोविन्द और कुमारी दया गंभीर घायल हुई हैं। ये सभी लोग फिरोजाबाद Ÿके सिरसागंज, शिकोहाबाद और आगरा Ÿके निवासी तथा एक ही परिवार Ÿके सदस्य हैं।
एटा जनपद Ÿके रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड पर आल्टो कार व ट्रैक्टर ट्राली Ÿके बीच हुई टक्कर से ये भीषण हादसा हुआ है।
सभी श्रद्धालु फिरोजाबाद जनपद Ÿके शिकोहाबाद से रात 11 बजे दो कारों में सवार होकर कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों में गंगा दशहरा पर गंगा स्रान करने गए थे। गंगा स्रान कर वापास लौटते समय एटा जंपाद में रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड पर ये हादसा हुआ।
सूचना पर एटा Ÿके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ंिसह ने पुलिस Ÿफोर्स Ÿके साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भिजवाया जहां घायलों का हाल चाल लिया और पुलिस की देख रेख में बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।
सं.संजय
वार्ता
इस अवसर पर एटा एसएसपी राजेश कुमार ंिसह ने बताया कि दो गाड़ियों में सवार होकर ये श्रद्धालु रात 11 बजे शिकोहाबाद से कासगंज जनपद Ÿके सोरों जी में गंगा स्रान करने गए थे। वहां रात 3 बजे पहुंचे, सुवह 6 बजे वहां से स्रान करŸके वापास चले।
सुवह 8 बजे Ÿके लगभग एटा जनपद Ÿके रिजोर रोड पर घटना हुई।आल्टो कार में 5 लोग सवार थे जो शिकोहाबाद, सिरसागंज और आगरा Ÿके एक ही परिवार Ÿके रिस्तेदार थे। इनमे से तीन की मौत हुई है व दो घायल हुये हैं उनका इलाज एटा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
उन्होंने बताया किओवरटेक करने Ÿके चक्कर में आल्टो कार सामने से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्राई से टकरा गयी।
तत्काल एम्बुलेंस से मृतकों व घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया।पुलिस प्रशाशन घायलों का बढ़िया से बढ़िया इलाज करवाने Ÿके लिए प्रयत्नशील है।