मथुरा | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने कान्हा नगरी मथुरा में योगासन किया और बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर का दर्शन पूजन किया।
उन्होने कहा कि वे स्ट्राइक 1 के अधिकारियों एवं जवानों के साथ योग करके बहुत अधिक प्रसन्नता अनुभव कर रहे हैं।
शुक्रवार को बांकेबिहारी मन्दिर में पूजन अर्चन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होने निश्चय किया था कि वे इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्ट्राइक 1 के अधिकारियों एवं जवानों के साथ योग करेंगे। उन्हें खुशी है कि वे आज स्ट्राइक 1 में सैन्य वातावरण में एक अच्छे माहौल में योग कर सके।
उन्होंने कहा कि वे बांके बिहारी मन्दिर में बिहारी जी महराज का पूजन अर्चन कर अभिभूत हैं। बांकेबिहारी मन्दिर में पूजन की रश्म मन्दिर के सेवायत आचार्य ज्ञानेन्द्र गोस्वामी एवं अन्य दो गोस्वामियों ने वैदिक मंत्रों के मध्य निभाई। सेवायत आचार्य ज्ञानेन्द्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि रक्षा मंत्री ने न केवल पूजन अर्चन किया बल्कि बांकेबिहारी महराज के श्रीचरणों में घी का दीपक भी प्रज्वलित किया।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री को प्रसाद देने के साथ उन्हे बिहारी जी महराज का अंगवस्Þत्रम तथा अति कल्याणकारी इत्र प्रसाद भी दिया गया ।
गुरूवार की शाम मथुरा पहुंचने पर मंत्री का स्वागत उत्तर प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, सांसद तेजवीर ंिसह, तथा भाजपा के जिलास्तर के अन्य पदाधिकारियों ने किया। विधायक पूरन प्रकाश ने उन्हें बिहारी जी महराज का चित्रपट भी भेंट किया।