मथुरा | उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस अभिरक्षा से भागा 50 हजार का इनामी बदमाश शेरगढ़ पुलिस, और एसओजी पुलिस से शनिवार को तड़के लगभग सवा तीन बजे हुई मुठभेड़ में मारा गया।
यह मुठभेड़ शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरगढ़ सेई मार्ग के पास के रजवाहा के पास हुई थी। अभियुक्त मनोज उर्फ उत्तम पुत्र चन्द्रभान निवासी मई थाना शेरगढ़ को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
उत्तम शुक्रवार को जिला अस्पताल से उस समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जब उसे एक्स रे कराने के लिए जिला अस्पताल के एक्स रे कक्ष में लाया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डे ने बताया कि उसके बाद उसे पकड़ने के लिए कई टीमे लगाई गई थीं साथ ही उसकी देखभाल के लिए लगाए गए दो हेड कॉस्टेबिलों आनन्द प्रताप और नेपाल सिह एवं अभियुक्त उत्तम के खिलाफ कोतवाली थाने में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
उन्होंने बताया कि दोनों हेड कॉन्स्टेबलों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उत्तम पर आईजी आगरा जोन की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि उत्तम ने 25 मई को महाबन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक वृद्ध महिला को अपनी मोटरसाइकिल में लिफ्ट दी थी ंिकतु उसके बाद वह उस महिला को सुनसान जगह पर ले गया था जहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था तथा उससे लूट भी की थी। 26 मई को दर्ज इसी मुकदमें के आधार पर अभियुक्त को गुरूवार शुक्रवार की रात लगभग एक बजे महाबन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम जगदीशपुर पर बने यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था तथा उसके पास से महिला के लूटे कुंडल, नथ एवं पायल के साथ एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए थे।
मुठभेड़ में उसके दोनो पैरों में गोली लगी थी इसलिए उसे मुठभेड़ के बाद उसी रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्स रे कराने के दौरान ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेंिकग के दौरान रात लगभग सवा तीन बजे उसकी मुठभेड़ शेरगढ़ थाने की पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम से हो गई जिस पर दोनो ओर से हुई गोलीबारी में बदमाश उत्तम के गोली लगी। उसे घायल अवस्था मे जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
उसके पास से एक तमंचा 32 बोर, तथा इसके ही 8 ंिजदा और 7 खोखा कारतुस तथा एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि उस पर दुष्कर्म करके लूट करने तथा अन्य अपराधिक घटना करने के कई मुकदमें हैं। कुछ महिलाओं ने तो शर्म के मारे उनके साथ इस अभियुक्त द्वारा किये गए दुष्कर्म की रिपोर्ट नही दर्ज कराई थी।