हापुड़। हापुड़ पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना बहादुरगढ़ में एक 6 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस नें खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने करवाई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मां और प्रेमी (भतीजे) को बच्ची ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बच्ची ने यह बात अपने पापा को बताने के लिए कही तो राज खुलने के डर से मां ने बेटी को खूब पीटा और दराती से शरीर पर कई जगह वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या कर बच्ची के शव को खंडहर में छुपा दिया। पुलिस नें हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक थाना बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव जखेड़ा में एक खंडहर में बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खंडहर से बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंनसिक टीम पहुंची और मौके से सबूत इखट्टा किए। फॉरेंसिक टीम जब गांव में हत्या की जांच के लिए पहुंची, तब टीम को घर से लेकर घटना स्थल तक खून के निशान मिले थे, जिसके बाद टीम नें एसपी की अगुवाई में पुरे घर की गहनता से जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान रसोईघर में ताजा चौका लगाया गया था, हत्या के सबूत मिटाने के लिए धोया गया था। फॉरेंसिक टीम द्वारा केमिकल से जांच की गई तो घर में रसोई, कमरे और नाली में खून मौजूद था। पुलिस को शक हुआ कि यह हत्या घर में ही किसी के द्वारा की गई है। एसपी ने बताया कि इस मामले में बच्ची की मां और उनके रिश्तेदार अंकित को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। पहले उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ताई से पूछने के बाद उन्होंनें पूरी घटना के बारे में बताया।