रामपुर | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि ‘चौबीस का चुनाव विपक्षी रण बाँकुरों से ज्Þयादा रणछोड़ बहादुरों का रिकार्ड साबित होगा’, जहां चुनावी मैदान में ‘भाजपा से भिड़ने वालों से ज्यादा मैदान से भागने वालों की भीड़’ दिख रही है।
श्री नकवी ने यहां रामपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार घनश्याम लोधी के नामांकन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुल्क का मोदी मय मूड माहौल, करोड़ो कार्यकर्ताओं की ‘तपस्या की ताकÞत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम का परिणाम’ है जिसने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी और सुशासन की स्वभाविक राजनैतिक पार्टी बना दिया है।
श्री नकवी ने कहा कि यह आम चुनाव श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास के समावेशी -सर्वस्पर्शी माहौल को मजबूत तथा महफूज करने का मौका है। हमें समाज के सभी तबकों का वोट और सपोर्ट लेना है।
श्री नकवी ने कहा कि सियासी तुष्टीकरण के छल को समावेशी सशक्तिकरण के बल से परास्त कर श्री नरेंद्र मोदी संवैधानिक पंथनिरपेक्षता औेर समावेशी प्रगति के सर्वमान्य नायक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के रिवाज को समावेशी सशक्तिकरण के मिजÞाज से पछाड़कर मोदी जी भारत के विकास और विश्वास की प्रभावी, प्रामाणिक गारंटी बन गए हैं। यह चुनाव मोदी जी के सुशासन की गारन्टी को वोटों के शक्ति से सशक्त और सुरक्षित करने का अवसर है।
श्री नकÞवी ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की आफÞत से समावेशी सशक्तिकरण की ताकÞत को अपहरण होने से भी बचाना है। उन्होंने कहा कि हमें इस हकीकÞत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि मोदी सरकार ने विकास में किसी के साथ कमी नहीं की तो उनको वोटों में कन्जूसी भी नहीं होनी चाहिए।
श्री नकवी ने कहा कि दंगों, दबगों, बलवों, बाहुबलियों और आतंकवाद की आफÞत के सबसे बड़े शिकार बेगुनाह आम इन्सान होता रहा है, चाहे वह किसी धर्म, जाति , समुदाय का हो, आज अराजकता, आतंक को किसी भी रुप में बर्दाश्त ना करने की स्पष्ट नीति ने समाज में सुरक्षा तथा समाज विरोधियो में असुरक्षा सुनिश्चित की है।
श्री नकवी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए मोदी युग सुरक्षा, समृद्धि, समावेशी सशक्तिकरण का स्वर्णिम समय साबित हुआ है। हमें समावेशी सशक्तिकरण की ताकÞत को साम्प्रदायिकता, तुष्टीकरण की आफÞत से बचाना होगा। कुछ सामन्ती सुल्तानों की भारत की धाक-धमक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन से हमें सावधान रहना होगा।
श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन में मैदान में आने से पहले ही बिना जÞमीन के जागीरदार का महत्त्वाकांक्षी घमासान साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस सामन्ती सूरमाओं के ंिसडीकेट को यह बात हजÞम नहीं हो पा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना ‘सामंती सपोर्ट, सुल्तानी रिमोट’, के दो सफल कार्यकाल पूरा करते तीसरे में कैसे प्रवेश करने जा रहें हैं।
श्री नकवी ने कहा कि देश में इस समय दो ही चर्चा है ‘एक तरफ सामन्ती सुल्तानों की मोदी हटाओ सनक, वहीं दूसरी तरफ सर्वसमाज का मोदी के जीत की हैट्रिक का संकल्प’ समाज के सभी वर्गों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दल जुगाड़ के जुटान से जनादेश के मकान का रास्ता तलाश रहें हैं, उन्हें भी मालूम है कि श्री मोदी के काम-करिश्मे के पहाड़ के सामने कुंठित कुनबे का जुगाड़ का जुटान भी चारो खाने चित होगा।
इस अवसर पर सांसद घनश्याम लोधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री सरदार बलदेव ंिसह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिला प्रभारी राजा वर्मा, एमएलसी हरि ंिसह ढिल्लों, एमएलसी कुंवर महाराज ंिसह तथा अन्य लोग भी मौजूद थे।