मेरठ। अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए आए व्यक्ति का शव पांचली खुर्द के रजवाहे से बरामद हुआ। वह आठ दिन से वह लापता चल रहा था। वहीं शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मेरठ के पल्लवपुरम में साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई का शव पांचली खुर्द के राजवाहे से आठ दिन बाद बरामद हुआ। गुरुवार को बहनोई ब्रह्मप्रकाश की 20वीं सालगिरह थी। वह शादी वाली रात से ही गायब चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।