आजमगढ़ | दो दिन पूर्व आजमगढ़ जिले में वन विभाग की टीम में 36 घंटे के रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद एक तेंदुआ को पकड़ा ही था कि आज आजमगढ़ में एक जंगली सूअर ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया, जिसमें एक लोगों की मौत हो गई । सुअर भी पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम रेस्क्यू आॅपरेशन में जुट गई है ।
पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में एक जंगली सुअर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले जहां एक लोग की मौत हो गयी, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सुअर को रेस्क्यू आॅपरेशन में जुट गयी है। वहीं पीड़ति परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
पुलिस के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में आज सुबह करीब 10 बजे जंगली सुअर ने करीब छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में बस्ती गावँ के बंगाली राम (58) की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था जिससे काफी खून बहने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट व रामकीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि जंगली सुअर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही उसका रेस्क्यू कर लिया जाएगा। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।