दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को हरियाणा पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस का कहना है कि दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है।
एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।