कासगंज | उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज के पास शनिवार को माघ पूर्णिमा के दिन कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्रान करने जाते हुये श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से 22 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के कसा गांव के बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सात बच्चे और आठ महिलाएं हैं।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पटियाली के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कासगंज की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक और जिला अधिकारी सुधा वर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। एसपी कासगंज ने केवल ट्रेक्टर ट्राली पलटने की पुष्टि करते हुये बताया है कि एसडीएम और सीओ कासगंज घटना स्थल पर मौजूद हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। पटियाली के सीओ विजय ंिसह राणा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मृतकों के परिजनों से मिलने और उनको ढांढस बंधाने के लिए तथा मृतकों का सम्मान जनक दाह संस्कार की निगरानी के लिए आगरा जोन की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के कसा गांव पहुंची ं। एटा के जिला अधिकारी प्रेम रंजन ंिसह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार ंिसह ने कसा गांव का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया।
जिला अधिकारी एटा प्रेम रंजन ंिसह ने बताया कि सभी मृतकों का दाह संस्कार जिला प्रशाशन कराएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गयीं हैं।