वाराणसी | वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर रिफिंिलग के दौरान आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने कहा कि हंसानपुर इलाके के निवासी रिजवान अहमद (20) और फैजान (18) की एक छोटे से घर में गैस सिलेंडर रिफिंिलग के दौरान आग लगने से मौत हो गई। आग की घटना में दोनों जल गए थे।