सहारनपुर | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से पड रही कड़ाके की सर्दी के कारण जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी स्कूल 16 जनवरी तक बन्द कर दिये गये हैं।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार जिले में कोहरे, शीतलहर, ठंड एवं सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत समस्त माध्यमिक राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, सीआईएससीई, वित्तविहीन, संस्कृत बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड विद्यालयों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार ने बताया कि इस अवधि में प्री-बोर्ड, प्रयोगात्मक परीक्षा अथवा अन्य किसी भी प्रकार की परीक्षायें आदि यथावत सम्पादित होती रहेंगी तथा समस्त प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।