नई दिल्ली | आइनबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया साल के अंत में जी-20 आइनबॉल स्पोर्टस् इंटरनेशनल लीग 2023 की मेजबानी करेगा।
आईनबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं नौसेना स्टाफ के पूर्व उपप्रमुख वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे और फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रताप सिंह ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ जी-20 आइनबॉल स्पोर्ट इंटरनेशनल लीग चैंपियनशिप में करीब एक दर्जन देशों के अंतरराष्ट्रीय खेल क्लब हिस्सा ले रहे हैं। आइनबॉल एक उभरता हुआ खेल है जो दुनिया भर में गति पकड़ रहा है, जिसने भारत को इस खेल में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है। गुजरात में अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय लीग की घोषणा करते हुए उन्होने कहा कि चैंपियनशिप को जी-20 आइनबॉल स्पोर्ट इंटरनेशनल लीग कहा जाएगा।