जौनपुर | उत्तर प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को कहा कि किसानों के लिए असली धरती पुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।
शाही ने यहां बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर मत्स्य पालन इकाई तालाब के लोकार्पण पश्चात प्रशिक्षण हाल में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक समय गेंहू विदेश से मंगाया जाता था जबकि आज 22 देशों को निर्यात किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा खाता खोलवाये जाने का मजाक उड़ाया जाता था, आज उसी खाते में केंद्र की योजनाओं का पैसा जा रहा है। उन्होंने किसानों से पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति लोगो का आगाह किया। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों का मंदिर है वैज्ञानिकों द्वारा जितने शोध किये जा रहें है। किसानों तक पहुंचाया जाना उनका उत्तरदायित्व है।
कृषि मंत्री ने भिवरहा ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन तालाब के लिये देने पर आभार जताया। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए समर्पित है। देश में मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र को मदद सिर्फ केंद्र सरकार करती है सिर्फ उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां केंद्र से कही अधिक मदद राज्य सरकार करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह राना ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधीक्षक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने रूपरेखा प्रस्तुत करतें हुए आभार जताया तथा संचालन डॉ. रमेशचंद्र यादव आत्मा एवं वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर निदेशक प्रसार डॉ. आर.आर. सिंह , अपर कृषि निदेशक, अमहित अधीक्षक डॉ. आरके सिंह , डॉ. संदीप, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रूपेश सिंह , डॉ. एसपी सोनकर, डॉ. लालबहादुर गौड़, डॉ. हरिओम वर्मा, अरुण मिश्र, नरेन्द्र चौधरी, अमित सिंह , पल्लवी, दुर्गा मौर्या, सरोजा सिंह , रामजीत मौर्या, त्रिभुवन सिंह , प्रधान विपिन सिंह , राहुल सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें।