फिरोजाबाद | उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को तहसील की ओर जा रहे बाइक सवार वकील को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने नियम विरुद्ध जाने पर रोकने का प्रयास किया गया तो वकील ने सिपाही के साथ अभद्रता करते हुये मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने वकील को हिरासत में ले लिया है।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित तहसील जाने वाले रोड एक तरफ जा रहा था कि ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी रंिवद्र उपाध्याय ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। समीप ही खड़े यातायात निरीक्षक पूरन ंिसह वहां पहुंच गए और उन्होंने हस्तक्षेप किया। आरोप है युवक ने उन्हें भी नहीं बख्शा और गाली गलौज करते हुए धक्का मारने के साथ वर्दी फाड़ दी।
घटना की जानकारी होते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थाना उत्तर में धारा 323 504 506 332 और 353 अभियोग दर्ज किया है।